ब्रेकिंग न्यूज़

Shaktinagar UP News: अंबेडकर नगर मुख्य मार्ग पर बोलेरो टकराई, वाहन क्षतिग्रस्त

Shaktinagar UP News: शक्तिनगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर बस स्टैंड मुख्य मार्ग पर वैशाली होटल के समीप पिकअप और बोलेरो में हुई टक्कर से दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। बताया जाता है कि यह दुर्घटना सुबह-सुबह मुख्य मार्ग पर हुई। जहां दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो देखकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त थी।

लोगों का कहना था कि एनसीएल दूधीचूहा परियोजना की आवासीय परिसर सेक्टर बी में ईएण्डएम विभाग में अटैच बोलेरो पिकअप का ड्राइवर शराब के नशे में धुत होने के कारण चलती गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा था। जिससे आगे जा रही दूसरी गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी।

लोगों ने बताया की अंबेडकर नगर शक्तिनगर मुख्य मार्ग अति व्यस्त है, जिस पर भारी संख्या में छोटे बड़े वाहनों का आवागमन बना रहता है। वही पूरी रात दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो पिकअप को सड़क से किनारे हटाने के लिए प्रयास किए गए। इस दौरान परियोजना सुरक्षा विभाग मुख्य दर्शक बना रहा। लोगों ने बताया कि यह रोड जब से बनी है तब से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

जिसका मुख्य कारण है सड़क पर स्ट्रीट लाइट नहीं है। रात के समय घोर अंधेरा छाया रहता है वहीं सड़क कई जगहों पर धस गई है। यहां खडिया जीएम ऑफिस से दुद्धीचूहा जीएम ऑफिस तक आने-जाने वाले वाहन हिचकोले लेते हुए आवागमन करते हैं।

इस संबंध में अनेक बार संबंधित विभाग को अवगत कराने के साथ ज्ञापन भी सौंपा जा चुका है लेकिन संबंधित विभाग इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। लोगों का कहना है कि अगर सड़क का सुधार और स्ट्रीट लाईट नहीं लगाई गई तो कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। बहरहाल स्थानीय लोगों का कहना था कि जो वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है वह इसी विभाग का है और इस मामले में विभागीय अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं, यह देखना होगा।

MP Teachers Salary Increase : MP के शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी बढ़े ₹25000 तक सैलरी,चौथा समयमान वेतनमान देने का आदेश हुआ जारी

Gautam Adani : गौतम अदाणी ने हनुमान जयंती पर परिवार संग राम मंदिर में किए दर्शन, गुरुकुल में AI लैब की घोषणा

Mahee Gupta

Share
Published by
Mahee Gupta

Recent Posts

Gautam Adani : गौतम अदाणी ने हनुमान जयंती पर परिवार संग राम मंदिर में किए दर्शन, गुरुकुल में AI लैब की घोषणा

Gautam Adani : अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी ने बृहस्पतिवार को हनुमान जयंती के…

2 days ago

US-Iran War: ईरान ने Apple, Google समेत 18 अमेरिकी कंपनियों पर हमला करने की दी चेतावनी

US-Iran War: ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हमले मंगलवार को बढ़ गए। इससे बौखलाई ईरानी सेना…

4 days ago

IPL 2026 : आईपीएल में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का जलवा, 17 गेंद में ठोक दिए 54 रन

IPL 2026 : राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के 19वें सीजन में 8 विकेट की जीत के…

5 days ago

UP News : मोबाइल चोरी के शक में युवक को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट

UP News : वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र में मोबाइल चोरी के शक में एक…

6 days ago

This website uses cookies.