ब्रेकिंग न्यूज़

देश में बनेंगे 100 Industrial Park, 15 लाख को मिलेगा रोजगार

भव्य योजना के तहत देशभर में 100 ‘Plug-and-Play’ Industrial Park बनाए जाएंगे। इनके विकास के लिए 33,660 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने बुधवार को भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) को मंजूरी दे दी। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इसका लक्ष्य देश में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना और विश्व स्तरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करना है। इससे लगभग 15 लाख लोगों को सीधे रोजगार मिलने की उम्मीद है।

औद्योगिक पार्क से प्रत्यक्ष तौर पर निकलेंगी नौकरियां

अगले छह साल में देश के तकरीबन 34,000 एकड़ में विकसित होने वाले इन औद्योगिक पार्क से प्रत्यक्ष तौर पर 15 लाख से अधिक नौकरियां निकलेंगी। कैबिनेट के फैसले के बाद सूचना व प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भव्य योजना के तहत राज्य और निजी कंपनियां मिलकर औद्योगिक पार्क का विकास करेंगे।

नेशनल इंडस्टि्रयल कोरिडोर डेवलपमेंट कारपोरेशन (एनआईसीडीसी), राज्य सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां मिलकर स्पेशन पर्पस व्हीकल्स (एसपीवी) का गठन करेंगे और एसपीवी के माध्यम से इन पार्कों के निर्माण को आगे बढ़ाया जाएगा। 100 से लेकर 1000 एकड़ तक के एरिया में इस पार्क का निर्माण किया जाएगा।

यह योजना वित्त वर्ष 2026-27 से 2031-32 तक छह साल के लिए लागू की जाएगी। पहले चरण में 50 पार्क बनाए जाएंगे। लेकिन इसका विस्तृत प्रारूप अब तैयार किया गया है। सरकार के इस फैसले से देश में मैन्यूफैक्चरिंग को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।

Mahee Gupta

Recent Posts

Gold Silver Price: धड़ाम से गिरा सोने का रेट, सोने में लगभग 11 हजार रुपये की गिरावट, चांदी का दाम भी लुढ़का

Gold Silver Price: अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सोने और चांदी की…

9 hours ago

UP Varanasi News: ट्रक की चपेट में आकर अधेड़ की गई जान

UP Varanasi News: वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र में साजन सिनेमा तिराहे के पास बुधवार…

13 hours ago

Chaitra Navratri 2026 : गृहस्थों के लिए बहुत मायने रखती है चैत्र एवं शारदीय नवरात्रि, आज से हुई शुरुआत

Chaitra Navratri 2026 : सनातन धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। साल भर में…

16 hours ago

12वीं पास युवाओं के लिए मध्यप्रदेश में Data Entry Operator के 770 पदों पर निकली भर्ती

Data Entry Operator Vacancy: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए मध्यप्रदेश से…

1 day ago

Jabalpur News: नहर में नहाने गए वृद्ध की डूबने से मौत

Jabalpur News: जबलपुर बरगी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम मुहास में मंगलवार की सुबह वृद्ध नहाते…

1 day ago

LPG गैस न मिलने से परेशान हो रहे दुकानदारों को कांग्रेस ने बांटा कोयला

भोपाल के गोविंदपुरा विधानसभा में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ने एलपीजी सिलेंडर के विकल्प के…

2 days ago

This website uses cookies.