ब्रेकिंग न्यूज़

MP News: तालाब में डूबने से दो मासूम बहनों की दर्दनाक मौत, ननिहाल में मचा मातम

MP News: मध्य प्रदेश के Panna जिले के ग्राम सुनहरासे एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां तालाब में डूबने से दो सगी मासूम बहनों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

दो मासूम बहनों की दर्दनाक मौत

जानकारी के अनुसार, घटना ग्राम सुनहरा की है। रामपुर गांव निवासी कृष्णा आदिवासी की बेटियां रागिनी (8 वर्ष) और आशिकी (6 वर्ष) अपने ननिहाल आई हुई थीं। बुधवार दोपहर दोनों बहनें गांव के पास स्थित तालाब में नहाने चली गईं। बताया जा रहा है कि खेल-खेल में दोनों बहनें पानी के ज्यादा गहरे हिस्से में चली गईं, जहां उनका संतुलन बिगड़ गया और देखते ही देखते दोनों डूब गईं।

काफी देर तक जब बच्चियां घर नहीं लौटीं तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिवार और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान दोनों बच्चियों के कपड़े तालाब किनारे मिले, जिससे अनहोनी की आशंका बढ़ गई। ग्रामीणों ने तुरंत तालाब में तलाश शुरू की और कुछ देर बाद दोनों बच्चियों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मासूम बहनों की एक साथ मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Mahee Gupta

Recent Posts

निष्क्रिय इच्छा मृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति Harish Rana का हुआ अंतिम संस्कार

Harish Rana: भारत में निष्क्रिय इच्छा मृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति 31 वर्षीय हरीश…

14 hours ago

UP News: सिलेंडर ब्लास्टिंग से मकान ढहा, मलबे में दबकर भाई-बहन की मौत

UP News: लहरतारा क्षेत्र में मंगलवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे एक मकान में…

2 days ago

Harish Rana Death Case: देश में पहली इच्छामृत्यु… हरीश ने जाते-जाते 6 लोगों को दी नई जिंदगी

Harish Rana Death Case: दिल्ली में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी…

2 days ago

World Athletics Indoor Championships 2026: अमेरिकी एथलीट ने पोलैंड में 1 मिनट 44.24 सेकंड में 800 मीटर की रेस पूरी कर जीता गोल्ड मेडल

World Athletics Indoor Championships 2026: जिस उम्र में बच्चे स्कूल की पढ़ाई, क्लासरूम और परीक्षाओं की…

2 days ago

MP News: खरगोन वन विभाग से तेजाजी नगर से बलवाड़ा के बीच 4 हजार पेड़ काटे जाने की मिली स्वीकृति

MP News: इंदौर-इच्छापुर हाईवे के लिए तेजाजी नगर से बलवाड़ा के बीच बन रहे 4-लेन…

4 days ago

This website uses cookies.