ब्रेकिंग न्यूज़

UP News: सिलेंडर ब्लास्टिंग से मकान ढहा, मलबे में दबकर भाई-बहन की मौत

UP News: लहरतारा क्षेत्र में मंगलवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे एक मकान में गैस सिलेंडर में रिसाव से जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। धमाका इतना तेज था कि एक मकान पूरी तरह जमींदोज हो गया। घटना से अनभिज्ञ लोग धमाके की आवाज सुनकर बाहर निकले तो लोग घटनास्थल की हालत देख कांप उठे। लहरतारा क्षेत्र में सिलेंडर धमाके से हुए हादसे में घर के अंदर मौजूद चार लोग मलबे के नीचे दब गए। मौके की नजाकत देख स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया।

मकान के मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश करने लगे। प्रत्यक्षदर्शी लोगों के मुताबिक उक्त हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान ओम कुमार चौधरी 30 और प्रीति चौधरी के रूप में हुई है। दोनों भाई-बहन थे। वहीं घायलों में अमन चौधरी 31 और 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला गिरजा देवी शामिल हैं। घायलों को तत्काल इलाज के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजा गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। डीसीपी गोमती जोन, एडीसीपी नीतू कादयान, एडीएम सिटी आलोक वर्मा, एसीपी रोहनिया संजीव शर्मा और मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने घटना की जांच में पता चला कि सिलेंडर के फटने से नहीं अपितु गैस रिसाव से घर के अंदर वातावरण में फैले गैस ने आग के साथ भीषण धमाका हुआ था।

घटना के संदर्भ में बोले अधिकारी

घटना के संदर्भ में अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा ने बताया कि हादसे की जानकारी होते ही मौके पर आलाधिकारियों समेत फोरेंसिक जांच टीम मौके पर पहुंची और मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू किया गया। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। इस घटना में भाई-बहन की मौत की पुष्टि हुई है। दो अन्य का इलाज बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। परिवार को मुआवजा दिलाने के लिए भी आगे की कार्रवाई चल रही है। इस मौके पर एडीसीपी वरुणा नीतू कात्यायन, एडीएम आलोक वर्मा व फोरेंसिक टीम मौके पर मौजूद रही।

ये भी पढ़े-

World Athletics Indoor Championships 2026: अमेरिकी एथलीट ने पोलैंड में 1 मिनट 44.24 सेकंड में 800 मीटर की रेस पूरी कर जीता गोल्ड मेडल

Harish Rana Death Case: देश में पहली इच्छामृत्यु… हरीश ने जाते-जाते 6 लोगों को दी नई जिंदगी

Mahee Gupta

Share
Published by
Mahee Gupta
Tags: UP News

Recent Posts

Harish Rana Death Case: देश में पहली इच्छामृत्यु… हरीश ने जाते-जाते 6 लोगों को दी नई जिंदगी

Harish Rana Death Case: दिल्ली में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी…

13 hours ago

World Athletics Indoor Championships 2026: अमेरिकी एथलीट ने पोलैंड में 1 मिनट 44.24 सेकंड में 800 मीटर की रेस पूरी कर जीता गोल्ड मेडल

World Athletics Indoor Championships 2026: जिस उम्र में बच्चे स्कूल की पढ़ाई, क्लासरूम और परीक्षाओं की…

1 day ago

MP News: खरगोन वन विभाग से तेजाजी नगर से बलवाड़ा के बीच 4 हजार पेड़ काटे जाने की मिली स्वीकृति

MP News: इंदौर-इच्छापुर हाईवे के लिए तेजाजी नगर से बलवाड़ा के बीच बन रहे 4-लेन…

3 days ago

Singrauli News: वन्य प्राणियों की सुरक्षा के लिए सक्रिय हुआ महकमा, पानी और सुरक्षा पर खास फोकस

Singrauli News: गर्मी का मौसम शुरू होते ही वन महकमा वन्य प्राणियों की सुरक्ष को…

3 days ago

UP News: अनियंत्रित रोडवेज बस डिवाइडर पर चढ़ी, हादसे में बस चालक की हुई मौत, 12 यात्री घायल

UP News: अभी-अभी उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां…

3 days ago

This website uses cookies.