UP News
UP News: अभी-अभी उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां पर एनएच-9 पर पीलीभीत से दिल्ली जा रही एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई, और जैसे ही बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी वैसे ही एक बड़ा हादसा हो गया और इस हादसे में बस के चालक की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन सवारियां गंभीर रूप से घायल हुई हैं. हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे खुलवाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी.
जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे-9 पर पीलीभीत डिपो की एक रोडवेज बस संख्या- UP 78 LN 6325 बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम उपेडा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस की रफ्तार तेज थी और अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण वह सीधे डिवाइडर पर जा चढ़ी. हादसे के वक्त बस में 33 यात्री सवार थे. हादसे के कारण लगभग 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जबकि बस चालक मंगल सिंह पुत्र सुखवंदर सिंह निवासी भवंतनगर त्रिलोकपुर खीरी की करीब 50 साल की उम्र में मृत्यु हो गई.
जैसे ही घटना की सूचना मिली वैसे ही तुरंत बाबूगढ़ थाना प्रभारी मुनिश प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है. बस के डिवाइडर पर फंसने के कारण हाईवे के एक हिस्से पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. पुलिस ने तुरंत क्रेन मंगवाकर बस को मौके से हटवाया और यातायात की सुचारू रूप से शुरू करवाई. फिलहाल पुलिस हादसे के सही कारणों की जांच कर रही है. प्राथमिक तौर पर मामला ओवरस्पीडिंग या ड्राइवर की नींद की झपकी का लग रहा है. प्रशासन ने यात्रियों के परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
ये भी पढ़े-
शादी के 10 साल बाद माता-पिता बनेंगे Divyanka-Vivek, जून में गूंजेगी किलकारी
Narendra Modi: पीएम मोदी का सख्त आदेश, अब जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों की खैर नहीं
MP News: इंदौर-इच्छापुर हाईवे के लिए तेजाजी नगर से बलवाड़ा के बीच बन रहे 4-लेन…
Singrauli News: गर्मी का मौसम शुरू होते ही वन महकमा वन्य प्राणियों की सुरक्ष को…
Narendra Modi ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच रविवार को एक अहम उच्चस्तरीय…
New Delhi Supreme Court ने शुक्रवार को कहा कि पति को खाना बनाने, सफाई और…
'Dhurandhar: The Revenge' बॉक्स ऑफिस की धुरंधर साबित होती जा रही है। फिल्म ने पहले…
TV अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया जल्द ही अपने पहले बच्चे का…
This website uses cookies.