TV अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। दोनों (Divyanka-Vivek) ने इस खुशखबरी को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए बताया कि शादी के 10 साल बाद उनके घर में नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजने वाली है।
शादी के 10 साल बाद माता-पिता बनेंगे Divyanka-Vivek
दिव्यांका ने बताया कि उनकी ड्यू डेट जून के मध्य में है और बच्चे की डिलीवरी मुंबई में ही होगी। उन्होंने कहा, ‘हमारा बच्चा मिड जून में होने वाला है। हम काफी समय से इसके बारे में सोच रहे थे और अब यह सच हो रहा है। हम खुद को बेहद खुशनसीब मानते हैं। हमारे माता-पिता भी इस खबर से बहुत खुश हैं।’ दिव्यांका ने यह भी बताया कि उन्होंने सबसे पहले यह खबर अपने पति विवेक को दी, जिसके बाद दोनों ने अपने-अपने परिवारों को जानकारी दी। दिलचस्प बात यह है कि कपल ने इस खुशखबरी को करीब छह महीने तक निजी रखा।
दिव्यांका ने बताया कि वह इस दौरान सार्वजनिक तौर पर कम ही नजर आईं, जिससे यह राज छिपा रहा। बता दें कि दिव्यांका और विवेक ने निर्णय लिया था कि करियर से भागदौड़ के बाद जब वह बच्चे को पूरा समय दे पाएं तभी पैरेंट्स बनेंगे। इसलिए उन्होंने बच्चे के स्वागत में 10 साल का समय लिया।
ये भी पढ़े-












