Supreme Court
New Delhi Supreme Court ने शुक्रवार को कहा कि पति को खाना बनाने, सफाई और कपड़े धोने जैसे घरेलू कामों में बराबर की भागीदारी निभानी होगी। कोर्ट ने टिप्पणी की-वह किसी नौकरानी से नहीं, बल्कि अपने जीवनसाथी से शादी करता है। यह टिप्पणी जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर याचिका की सुनवाई के दौरान की।
हाई कोर्ट ने निचली अदालत के उस फैसले को पलट दिया था, जिसमें महिला के खिलाफ क्रूरता मानते हुए तलाक मंजूर किया गया था। सुनवाई के दौरान पति के वकील ने दलील दी कि दोनों की शादी 2017 में हुई थी और वे 2019 से अलग रह रहे हैं। वकील के अनुसार, पति तलाक चाहता है क्योंकि महिला का व्यवहार ठीक नहीं था और वह खाना भी नहीं बनाती थी।
इस पर जस्टिस नाथ ने कहा कि पति को इन सभी कामों में बराबर की जिम्मेदारी निभानी होगी। बेंच ने हाई कोर्ट के इस निष्कर्ष से सहमति जताई कि खाना न बनाना क्रूरता का आधार नहीं हो सकता।
'Dhurandhar: The Revenge' बॉक्स ऑफिस की धुरंधर साबित होती जा रही है। फिल्म ने पहले…
TV अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया जल्द ही अपने पहले बच्चे का…
Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 मूवी को लेकर लगातार नए अपडेट आ रहे…
CBI ने गुरुवार को उद्योगपति Anil Ambani से रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड से जुड़े 2,929 करोड़…
Gold Silver Price: अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सोने और चांदी की…
UP Varanasi News: वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र में साजन सिनेमा तिराहे के पास बुधवार…
This website uses cookies.