Anil Ambani
CBI ने गुरुवार को उद्योगपति Anil Ambani से रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड से जुड़े 2,929 करोड़ रुपए के कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में करीब आठ घंटे तक पूछताछ की। यह मामला स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत पर दर्ज किया गया है।
अधिकारियों के अनुसार, अंबानी को शुक्रवार को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया गया है। वे सुबह करीब 10:15 बजे सीबीआई मुख्यालय पहुंचे और शाम करीब 6:15 बजे बाहर निकले। CBI ने उनसे कंपनी के फैसले लेने की प्रक्रिया, ईमेल बातचीत और कर्ज के धन के कथित दुरुपयोग व गड़बड़ियों पर सवाल किए। एजेंसी का कहना है कि इस मामले में आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और विश्वासघात के आरोप लगाए गए हैं। सीबीआई के अनुसार, रिलायंस कम्युनिकेशंस और अनिल अंबानी पर आरोप है कि उन्होंने गलत जानकारी देकर एसबीआई से कर्ज की सुविधा हासिल की।
अलग मामले में, अथुम इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (Athum Investment & Infrastructure Limited) के पूर्णकालिक निदेशक अमित डांगी से भी करीब सात घंटे पूछताछ की गई। एसबीआई की शिकायत के अनुसार, कंपनी पर विभिन्न बैंकों का 40,000 करोड़ रुपए से ज्यादा बकाया था, जिसमें अकेले एसबीआई का नुकसान 2929 करोड़ रुपए बताया गया है।
इससे पहले फरवरी में ईडी ने अनिल अंबानी से पूछताछ की थी। वहीं, पिछले हफ्ते ही उनके बेटे जय अनमोल अंबानी से सीबीआई ने रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल) से जुड़े 228 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी मामले में पूछताछ की थी।
TV अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया जल्द ही अपने पहले बच्चे का…
Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 मूवी को लेकर लगातार नए अपडेट आ रहे…
Gold Silver Price: अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सोने और चांदी की…
UP Varanasi News: वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र में साजन सिनेमा तिराहे के पास बुधवार…
भव्य योजना के तहत देशभर में 100 'Plug-and-Play' Industrial Park बनाए जाएंगे। इनके विकास के…
Chaitra Navratri 2026 : सनातन धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। साल भर में…
This website uses cookies.