ब्रेकिंग न्यूज़

Dhurandhar Movie देखकर लौट रहे 3 युवको को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर ही तोड़ा दम

Dhurandhar Movie देखकर एक बाइक से वापस घर लौट रहे तीन दोस्तों की बाइक को सौरई फैक्ट्री के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत (तुलसीराम राय मृतक, प्रियांशु रैकवार मृतक, हर्ष रैकवार मृतक) हो गई। देर रात बंडा से लगभग पांच किमी दूर सागर बंडा मार्ग पर स्थित सौरई फैक्ट्री के पास यह सड़क दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक बाइक सहित उछलकर सड़क पर जा गिरे। सिर व शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें लगने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान प्रियांशु रैकवार, हर्ष रैकवार और तुलसीराम राय के रूप में हुई है। तीनों बंडा के पठार मोहल्ला के निवासी है और उनकी उम्र 19 से 20 वर्ष बताई जा रही है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अंजलि उदेनिया और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शवों का पंचनामा तैयार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में शवों को बंडा अस्पताल भेजा गया। परिजनों को सूचना दिए जाने के बाद पूरे मोहल्ले में मातम पसर गया है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

ट्रक और कंटेनर टकराए

सागर से नरसिंहपुर की ओर जा रहा एक कंटेनर आगे चल रहे ट्रक से जोरदार तरीके से टकरा गया। अंडर ब्रिज निर्माण के कारण यहां वन-वे यातायात चल रहा था। आगे चल रहा ट्रक मुड़ते समय धीमा हुआ, तभी तेज रफ्तार कंटेनर ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कंटेनर चालक कायम खान के दोनों पैरों में गंभीर चोट आई।

जबकि अकील खान और रिजवान खान भी घायल हो गए। तीनों घायल हरियाणा के पलवल निवासी हैं। सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम और सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बता दें कि करीब चार दिन में यह चौथी घटना है।

MP News: तालाब में डूबने से दो मासूम बहनों की दर्दनाक मौत, ननिहाल में मचा मातम

निष्क्रिय इच्छा मृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति Harish Rana का हुआ अंतिम संस्कार

Mahee Gupta

Recent Posts

UP News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 324 जोड़े बने एक-दूजे के जीवनसाथी

UP News: समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरूवार को…

10 hours ago

निष्क्रिय इच्छा मृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति Harish Rana का हुआ अंतिम संस्कार

Harish Rana: भारत में निष्क्रिय इच्छा मृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति 31 वर्षीय हरीश…

2 days ago

MP News: तालाब में डूबने से दो मासूम बहनों की दर्दनाक मौत, ननिहाल में मचा मातम

MP News: मध्य प्रदेश के Panna जिले के ग्राम सुनहरासे एक बेहद दुखद खबर सामने…

2 days ago

UP News: सिलेंडर ब्लास्टिंग से मकान ढहा, मलबे में दबकर भाई-बहन की मौत

UP News: लहरतारा क्षेत्र में मंगलवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे एक मकान में…

3 days ago

Harish Rana Death Case: देश में पहली इच्छामृत्यु… हरीश ने जाते-जाते 6 लोगों को दी नई जिंदगी

Harish Rana Death Case: दिल्ली में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी…

3 days ago

World Athletics Indoor Championships 2026: अमेरिकी एथलीट ने पोलैंड में 1 मिनट 44.24 सेकंड में 800 मीटर की रेस पूरी कर जीता गोल्ड मेडल

World Athletics Indoor Championships 2026: जिस उम्र में बच्चे स्कूल की पढ़ाई, क्लासरूम और परीक्षाओं की…

3 days ago

This website uses cookies.