Uttar Pradesh News
Uttar Pradesh News: जिले की एक अदालत ने नेपाल से अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के दोषी दो ब्रिटिश नागरिकों को छह महीने की कैद की सजा सुनाई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अभियोजन अधिकारी निर्मल यादव ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को बहराइच की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतिभा चौधरी ने ब्रिटिश नागरिक हसन अम्मान सलीम 35 और सुमित्रा शकील ओलीविया 61 को छह-छह माह के कारावास और 50-50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
पिछले साल नवंबर में भारत-नेपाल सीमा पर रूपईडीहा से उन्हें वैध दस्तावेजों के बिना भारत में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि सजा सुनाए जाने के बाद अदालत ने उन्हें अपील की अवधि तक के लिए देश न छोडने की शर्त पर जमानत दे दी है।
यादव ने बताया कि सलीम का पुश्तैनी निवास पाकिस्तान के गुजरांवाला में है और वर्तमान में वह ब्रिटेन के मैनचेस्टर का नागरिक है तथा वहां की डी मॉटफोर्ट यूनिवर्सिटी में ऑडियोलॉजी का व्याख्याता है।
उन्होंने बताया कि उसकी सहयोगी सुमित्रा शकील ओलीविया मूल रूप से कर्नाटक में उडुपी की रहने वाली है, लेकिन बाद में उसने ब्रिटिश नागरिकता ले ली थी। यादव ने बताया कि पिछले साल नवंबर में दोनों ब्रिटेन से नेपालगंज के एक मेडिकल कॉलेज में सुनने में असमर्थ बच्चों के लिए आयोजित एक चैरिटी कार्यक्रम में हिस्सा लेने आये थे और उनके पास नेपाल का वीजा था।
उन्होंने बताया कि 15 नवंबर 2025 को सशस्त्र सीमा बल के जवानों व पुलिस ने भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जांच के दौरान नेपाल से भारत में दाखिल होने की कोशिश के दौरान दोनों को रोका था, उनके पास भारत में दाखिल होने के वैध दस्तावेज नहीं मिले थे।
यादव ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों ने पूछताछ के बाद उन्हें आव्रजन एवं विदेशी अधिनियम की धारा-21 के तहत गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन कुछ दिन जेल में रहने के बाद अदालत ने उन्हें देश न छोडने की शर्त पर जमानत पर रिहा किया था और तब से दोनों भारत में रहकर लगातार अदालत की तारीखों पर हाजिर हो रहे थे।
उन्होंने बताया अदालत में प्रतिदिन त्वरित गति से सुनवाई हो रही थी, इसलिए जमानत पर रिहा होने के बाद अधिकांश समय वह बहराइच के होटलों में रहे थे। यादव ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतिभा चौधरी की अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों और परिस्थितियों के आधार पर दोनों को दोषी मानते हुए यह सजा सुनाई है।
ये भी पढ़े-
MP Sidhi News: मोबाइल लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
UP Mirzamurad News: युवक को झांसा देकर बदला एटीएम कार्ड, 63 हजार की धोखाधड़ी
Breaking News: बाराबंकी जिले में बुधवार को पति-पत्नी के बीच हुई मारपीट में पति की मौत…
UP Mirzamurad News: मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी बबलू राम रविवार की शाम…
MP Sidhi News: जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक संतोष…
Shaktinagar UP News: शक्तिनगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर बस स्टैंड मुख्य मार्ग पर वैशाली…
Gautam Adani : अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी ने बृहस्पतिवार को हनुमान जयंती के…
MP Teachers Salary Increase : राज्य सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग के करीब 1.50 लाख…
This website uses cookies.