ब्रेकिंग न्यूज़

MP Sidhi News: मोबाइल लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Published on:

MP Sidhi News

MP Sidhi News: जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने मोबाइल झपटमारी करने वाले एक सक्रिय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस ने बताया कि बीते दिनों थाना कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र में अज्ञात बाइक सवार बदमाशों द्वारा एक राहगीर का मोबाइल जबरन छीनकर भागने की घटना घटित हुई थी। शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस ने धारा 304/2 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। मोबाइल झपटमारी की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था।

थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में गठित

टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज और साइबर सेल की तकनीकी मदद से संदिग्धों को चिन्हित किया। पुलिस ने आरोपी विष्णु उर्फ रितेश गुप्ता पिता पवन गुप्ता 21 वर्ष निवासी बंजारी, अतुल सिंह चौहान पिता

शंकर सिंह चौहान 21 वर्ष निवासी सुकवारी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में दो फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। पकड़े गए आरोपियों से 46 हजार की मोबाइल और डेढ़ लाख की दो बाइक बरामद की गई है।

Gautam Adani : गौतम अदाणी ने हनुमान जयंती पर परिवार संग राम मंदिर में किए दर्शन, गुरुकुल में AI लैब की घोषणा

Shaktinagar UP News: अंबेडकर नगर मुख्य मार्ग पर बोलेरो टकराई, वाहन क्षतिग्रस्त