NEET-UG 2026 Paper Leak : नीट-यूजी 2026 पेपर लीक के बाद तनाव में आकर सुसाइड करने वाले झुंझुनूं के कनिका की ढाणी निवासी छात्र प्रदीप माहिच के परिवार का दर्द शुक्रवार को फिर छलक पड़ा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने फोन पर छात्र के पिता राजेश माहिच से कहा कि वे इस मुद्दे को सड़क से संसद तक उठाएंगे। एनएसयूआई प्रदीप के अध्यक्ष विनोद जाखड़ पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचे थे। उन्होंने परिजनों की बात राहुल से कराई।
पिता ने राहुल को बताया, ‘तीन साल से बेटा सीकर में कमरा लेकर तैयारी कर रहा था। मैंने जमीन बेची, 11 लाख रु. कर्ज लिया था। बेटा परीक्षा देकर बाहर निकला तो खुश था। कहा था, इस बार हो जाएगा। लेकिन जैसे ही पेपर लीक की खबर आई, वह टूट गया।’ प्रदीप ने 15 मई को फंदा लगाकर जान दे दी थी। वह तीन बहनों का इकलौता भाई था। मां सुशीला देवी ने कहा, ‘हमारा बेटा तो चला गया, किसी और का बच्चा नहीं जाना चाहिए।’ छात्र नेताओं ने परिवार को 51 हजार रु. की सहायता दी। सात दिन में ₹11 लाख का कर्ज चुकाने में मदद का भरोसा दिलाया।
महाराष्ट्रः पेपर लीक की आरोपी शिक्षिका सस्पेंड
नीट-यूजी मामले में लातूर पेपर लीक कनेक्शन सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने अवैध कोचिंग क्लासेस और उनसे जुड़े ढांचों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड़ स्थित सेठ हीरालाल सरस्वती प्रशाला ने पेपर लीक मामले में गिरफ्तार फिजिक्स लेक्चरर मनीषा संजय हवालदार को सस्पेंड कर दिया।
फीस रिफंड पोर्टल शुरू, 27 तक भर सकेंगे बैंक डिटेल
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी-2026 परीक्षा के लिए फीस रिफंड की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर बैंक विवरण 27 मई रात 11:50 बजे तक भर सकेंगे। उम्मीदवार अपने क्रेडेंशियल्स के जरिए लॉग इन करके रिफंड लिंक का उपयोग कर सकते हैं। उम्मीदवार चाहें तो कैंसिल चेक भी अपलोड कर सकते हैं, हालांकि यह अनिवार्य नहीं है। एक बार सबमिट होने के बाद बैंक विवरण में बदलाव नहीं होगा। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने कहा, 22 लाख छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ हुआ पर सिस्टम में जवाबदेही नहीं दिख रही।
Pulwama mastermind Hamza killed : पुलवामा के मास्टरमाइंड हमजा को PoK में अज्ञात ने किया ढेर
Temperature Update : देश के 35 शहरों में रात का पारा 30 पार दिल्ली में 14 साल का टूटा रिकॉर्ड














