ब्रेकिंग न्यूज़

Mirzapur News : स्कूटी-अपाचे के बीच जोरदार भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल

Published on:

Mirzapur News

Mirzapur News : मिर्जापुर के खाजगीपुर स्कूल के पास स्कूटी-अपाचे के आमने सामने जोरदार टक्कर में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। अपाचे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिन शनिवार की सुबह बीबीपोखर मदारपुर थाना अहरौरा निवासी सरनाम साहनी पुत्र कृपानाथ साहनी (45) वर्ष, स्कूटी पर सवार होकर घर से अपने दुकान आनंदीपुर जा रहा था तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार अपाचे बाइक सवार दो युवक संजय पुत्र बब्बू (25) वर्ष, उमेश पुत्र लल्लन (28) वर्ष निवासी मिश्र पोखरा कस्बा अहरौरा ने जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें तीनों सवार सड़क पर गिर गए।

सूचना पर पहुंची पीआरबी पुलिस और 108 एम्बुलेंस के मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने संजय व उमेश का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं चिकित्सकों ने सरनाम साहनी को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए मीरजापुर रेफर कर दिया। नगर चौकी प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि खाजगीपुर स्कूल के पास स्कूटी और अपाचे के आमने सामने टक्कर में स्कूटी सवार की मौत हो गई है और अपाचे सवार दो लोगों को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। दोनों क्षतिग्रस्त बाइक को थाने भिजवा दिया गया।

Viral : गुजरात में भजन संध्या में नोटों की बारिश: गायक पर बरसे लाखों रुपए, गर्ल्स हॉस्टल निर्माण में होगी दान राशि

पीएम मोदी की यूएई में मेगा डील, भारत को मिलेगा 48 हजार करोड़ का निवेश,भारत का ऑयल रिजर्व होगा 3 करोड़ बैरल 

Gold/Silver Rate Today : इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से सोना एक दिन में 9 हजार तो चांदी ₹20 हजार हुई महंगी

MP Teachers Salary Increase : MP के शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी बढ़े ₹25000 तक सैलरी,चौथा समयमान वेतनमान देने का आदेश हुआ जारी