Petrol Diesel Prices Today : शनिवार को फिर बढ़ाई गई हैं। पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। 15 मई के बाद यह तीसरी वृद्धि है। इसके साथ ही 9 दिन में पेट्रोल ₹4.87 और डीजल ₹4.91 लीटर महंगा हो चुका है। जबलपुर में पेट्रोल 111.68 और डीजल 96.87 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। इससे पहले 15 मई को इनके दाम 3-3 रुपए और 19 मई को 90 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए थे।
इस बीच सीएनजी के दाम भी दो किस्तों में ₹3 प्रति किलो बढ़े हैं। तेल कंपनियों ने कहा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, रिफाइनिंग लागत और रुपए की कमजोरी के कारण दाम बढ़ाने पड़े हैं।
ईरान-इजराइल युद्ध 28 फरवरी को शुरू हुआ तब बेंट क्रूड 72 डॉलर /बैरल था, जो 23 मई को करीब 45% बढ़कर 104.25 डॉलर /बैरल हो गया है। विशेषज्ञों के मुताबिक फिलहाल कीमतों में राहत की संभावना कम है। पश्चिम एशिया तनाव, होर्मुज संकट और महंगे क्रूड के कारण दबाव है। तेल कंपनियां एकमुश्त वृद्धि से बच रही हैं।
Temperature Update : देश के 35 शहरों में रात का पारा 30 पार दिल्ली में 14 साल का टूटा रिकॉर्ड
Heat Wave Update : देश में 6 दिन तक पड़ेगी भीषण गर्मी, 45 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान
UP Weather : उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश और तूफान से 31 लोगों की मौत














