बिज़नेस

LPG Gas Cylinder के कमी से घाटे पर है फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म, Swiggy-Zomato पर ऑर्डर हुए कम, रेस्टोरेंट बंद होने की नौबत

Published on:

LPG Gas Cylinder

LPG Gas Cylinder News: ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत की रोजमर्रा की जिंदगी पर भी साफ दिखने लगा है। भारत में ना सिर्फ घरेलू LPG सिलेंडर की कमी से देशवासी परेशान है बल्कि कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कमी की वजह से कई रेस्टोरेंट और बड़े-बड़े होटल पर भी प्रभाव पड़ रहा है, आपको बता दें कि गैस सप्लाई प्रभावित होने का सीधा असर फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जैसे Swiggy और Zomato पर पड़ा है, जहां ऑर्डर में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है।

 फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म घाटे पर 

जानकारी के अनुसार, पहले जहां डिलीवरी पार्टनर दिन में 25-30 ऑर्डर आसानी से पूरे कर लेते थे, वहीं अब यह संख्या घटकर 8-10 तक पहुंच गई है। इसका मुख्य कारण यह है कि कई रेस्टोरेंट्स ने अपने मेन्यू से ऐसे आइटम हटा दिए हैं जिनमें ज्यादा गैस की खपत होती है, जैसे रोटी, डोसा और पूरी इत्यादि। और ग्राहकों का यह मानना है कि जब फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म में पसंदीदा व्यंजन ही उपलब्ध नहीं होंगे ऑर्डर करने  का कोई मतलब नहीं है।

50-60% कैंसल हो रहे ऑर्डर 

स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि इन प्लेटफॉर्म्स पर लगभग 50-60% ऑर्डर कैंसल हो रहे हैं। रेस्टोरेंट मालिकों का कहना है कि उनके किचन का एक बड़ा हिस्सा LPG सिलेंडर पर निर्भर करता है, और सप्लाई में थोड़ी भी बाधा पूरे सिस्टम को प्रभावित कर देती है। हालांकि कुछ जगहों पर पाइपलाइन से आने वाली प्राकृतिक गैस का उपयोग होता है, लेकिन वह सभी जगह उपलब्ध नहीं है।

कंपनियां भी हैं परेशान 

इस संकट का असर केवल रेस्टोरेंट्स तक ही सीमित नहीं है, बल्कि आईटी कंपनियों के कैंपस और ऑफिस कैंटीन भी इसका असर साफ देखने को मिल रहा है। कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को ईमेल के जरिए सूचित किया है कि फिलहाल कैंटीन सेवाएं सीमित रहेंगी। कुछ जगहों पर कर्मचारियों को घर से खाना लाने की सलाह दी गई है, जबकि कुछ कंपनियां बाहर से तैयार खाना मंगाने का विकल्प तलाश रही हैं।

कुल मिलाकर, LPG की कमी ने फूड इंडस्ट्री की रफ्तार को धीमा कर दिया है। अगर जल्द ही गैस सप्लाई सामान्य नहीं हुई, तो यह संकट और गहराता नजर आ सकता है, जिसका असर लाखों लोगों की रोजी-रोटी पर पड़ सकता है।

New Honda Amaze 2025: 25KM माइलेज, दमदार फीचर्स और किफायती कीमत में हुई शानदार लॉन्च!