Pulwama mastermind Hamza killed : पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान उर्फ डॉक्टर को पाक के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के मुजफ्फराबाद में मार गिराया गया। अज्ञात हमलावरों ने उसे गोलियों से भून डाला। पुलवामा का हमजा आतंकी संगठन अल बद्र का कमांडर था, वह 2017 से पाक में छिपा हुआ था।
केंद्र सरकार ने 2022 में हमजा को वांछित आतंकी घोषित किया था। बता दें कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा आत्मघामी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे।
ऑपरेशन सिंदूर में हमजा के ठिकाने पर भी बमबारी
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेनाओं ने मुजफ्फराबाद के टेरर कैंप में भी बमबारी की थी जहां हमजा का ठिकाना था। उस वक्त हमजा बच गया था। इसके बाद से ही वह अपने ठिकाने बदलता रहता था। कुछ समय तक वह पंजाब सूबे के मुरीदके में लश्कर के ठिकाने में भी दुबका था।
पिछले दो साल में पाकिस्तान में छिपे आतंकी संगठन लश्कर, जैश और हिजबुल मुजाहिदीन के 30 से ज्यादा वांछित आतंकी मारे जा चुके हैं। मार्च में ही जैश के प्रमुख मसूद अहजर के भाई ताहिर अनवर को अज्ञात हमलावरों ने मार गिराया था।
Gold/Silver Rate Today : इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से सोना एक दिन में 9 हजार तो चांदी ₹20 हजार हुई महंगी
Ujjain News: अचानक उपार्जन केंद्र पहुंचे सीएम, ट्रैक्टर पर चढ़कर खुद देखा गेहूं
Dhurandhar बनी दुनिया की 237 करोड़ कमाने वाली पहली भारतीय फिल्म, दो की कमाई 225 करोड़ रु. पार














