‘Dhurandhar: The Revenge’ बॉक्स ऑफिस की धुरंधर साबित होती जा रही है। फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में 237 करोड़ रुपए कमाए। इससे पहले कोई भी भारतीय फिल्म पहले दिन 200 करोड़ के पार नहीं गई थी। जवान (2023) ने दुनियाभर में पहले दिन 150 करोड़ रुपए कमाए थे। Dhurandhar भारत में पेड प्रीव्यू के साथ 2 दिन में 220 करोड़ रु. के कारोबार तक पहुंच सकती है।
गुरुवार को फिल्म ने 103 करोड़ रुपए कमाए, शुक्रवार देर शाम तक कलेक्शन करीब 75 करोड़ रुपए तक था। ट्रेड पोर्टल सेकनिल्क के अनुसार ‘धुरंधर’ को पहले वीकेंड के लिए 300 करोड़ रु. की एडवांस बुकिंग मिली है। ऐसे में रविवार तक 400 करोड़ का कारोबार संभव है। अभी तक 354 करोड़ रु. के साथ ‘पुष्पा-2 द रूल’ (2024) के नाम पहले वीकेंड पर सर्वाधिक कमाई का रिकॉर्ड है।
फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कुल
236.63 करोड़ रु. का कारोबार किया। फिल्म का भारतीय कारोबार 172.63 करोड़ रुपए रहा। 64 करोड़ रुपए की कमाई विदेशों से आई। देश में टैक्स के बाद नेट कलेक्शन 103 करोड़ रु. रहा। फिल्म दो दिनों में करीब 150 करोड़ रु. की नेट कमाई कर चुकी है।
- एक दिन के कारोबार में 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करने वाली पहली हिंदी फिल्म बनी।
- 300 करोड़ की एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड।
भारत में दो दिन में कमाई 225 करोड़ रु. पार
- ₹47 करोड़ पेड प्रीव्यू (बुधवार)
- ₹103 करोड़ पहला दिन (गुरुवार)
- ₹75 करोड़ दूसरा दिन (शुक्रवार)
शादी के 10 साल बाद माता-पिता बनेंगे Divyanka-Vivek, जून में गूंजेगी किलकारी













