ब्रेकिंग न्यूज़

Singrauli News: लंघाडोल थाना क्षेत्र के चूड़ीपाठ गांव में संदिग्ध अवस्था में मिला मासूम का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Updated on:

Singrauli News
Singrauli News: लंघाडोल थाना क्षेत्र के चूड़ीपाठ गांव में सोमवार को एक बावली में मासूम बालक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी का माहौल निर्मित रहा। बताया जा रहा है कि बालक शिवाराज नाई पिता रमेश कुमार नाई 4 साल का घर के पीछे स्थित बावली में उतराता मिला। जिस समय बालक का शव मिला, उसके माता-पिता महुआ बीनने गए थे।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने यह कहते हुए हंगामा खड़ा कर दिया कि बालक की हत्या कर शव को बावली में फेंका गया है। मासूम बालक का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने की सूचना आसपास के क्षेत्र में तेजी से फैली, जिससे घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।

परिजनों का हाल बेहाल

चार वर्षीय मासूम बालक की संदिग्ध अवस्था में मौत होने से उसके परिजनों का हाल-बेहाल है। माता-पिता को यकीन ही नहीं हो रहा है कि कल तक जिस शिवराज की खिलखिलाहट से घर आंगन में खुशी रहती थी, अब वह इस दुनिया में नहीं रहा। वहीं वहीं मासू मासूम बालक के शव का पंचनामा तैयार कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों द्वारा जो आरोप लगाए गए हैं, उसकी भी जांच की जा रही है। वहीं पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है ताकि स्पष्ट हो सके की बालक की मृत्यु किस वजह से हुई है।

ये भी पढ़े-

Singrauli News: वन्य प्राणियों की सुरक्षा के लिए सक्रिय हुआ महकमा, पानी और सुरक्षा पर खास फोकस

MP News: खरगोन वन विभाग से तेजाजी नगर से बलवाड़ा के बीच 4 हजार पेड़ काटे जाने की मिली स्वीकृति