Singrauli Government Girls College News
Singrauli News : बास्केटबॉल फेस्टिवल का रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हो गया। तीनों दिन सुबह व शाम दोनों समय खेल का रोमांच देखने को मिला। छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रतिभा का परिचय दिया। कॉलेज के क्रीड़ाधिकारी डॉ. उमाकांत सिंह ने बताया कि फेस्टिवल के दौरान 3 गुणा 3 व 5 गुणा 5 बास्केटबॉल मैच खेले गए, जिनमें छात्राओं ने टीम वर्क, रणनीति और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।
फेस्टिवल छात्राओं के लिए खेल, फिटनेस व आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रेरणादायक मंच साबित हुआ। इसके पहले दूसरे दिन शनिवार को तीन गुणा तीन बास्केटचॉल मैच हुए तो ले-अप, डिब्लिंग वा पासिंग स्किल प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं में न्यूरोमस्कुलर कोआर्डिनेशन, शक्ति तथा लचीलेपन का विकास परखा गया। छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल प्रतिभा, टीम वर्क और आत्मविश्वास का परिचय दिया। पूरे दिन मैदान में जोश और प्रतिस्पर्धा का माहौल बना रहा। दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद डॉ. प्रतिमा ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाया।
बास्केटबॉल फेस्टिवल की ले-अप प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थानों पर क्रमशः अर्पिता, आयुषी, बुट्टी ने कब्जा जमाया। वहीं शूटिंग टेस्ट में आभा और नध्या तथा स्किल चैलेंज में परी, शांति एवं सोनम प्रथम तीन स्थानों पर आई। इसके लिए इन्हें पुरस्कृत किया गया। स्किल टेस्ट का उद्देश्य प्रतिभा की पहचान करने के साथ खेलने की क्षमता का मूल्यांकन व फिटनेस स्तर को समझना था।
फेस्टिवल के अंत में सभी प्रतिभागियों को स्किपिंग रोप और मेडल देकर सम्मानित किया गया, जिससे छात्राओं का उत्साह और भी बड़ा। खुशबू, शांति, कोमल, शालू पांडेय, रेशमा, नेहा और शुभम ने आयोजन की सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप मैं अदाणी फाउंडेशन के सीएसआर हंडा मनोज प्रभाकर, प्रधानमंत्री कॉलेज प्राचार्य डॉ. एमयू ऑफ एक्सीलेंस के सिद्दीकी, महेंद्र प्रताप बैस, डॉ. अजय चौबे, रामसजीवन और अभिषेक को उपस्थिति रही।
Breaking News: पति-पत्नी के बीच मारपीट में पति की मौत, आरोपी पत्नी गिरफ्तार
इस राज्य की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3000 रूपए, चुनाव से पहले हुआ घोषणा
Katihar Road Accident: कटिहार सड़क हादसे में 13 लोगो की मौत, 30 लोग गंभीर रूप से घायल
Madhya Pradesh News: भोपाल मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और कल्याण के लिए कई…
Ola S1 X+: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग के बीच Ola S1 X+…
Road Accident in Kalyan Thane: ठाणे जिले के कल्याण इलाके में सोमवार को टैक्सी की…
Katihar Road Accident: बिहार के कटिहार जिले में शनिवार शाम बस, ट्रक और पिकअप वैन…
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शुक्रवार को संकल्प पत्र जारी किया। पार्टी…
Kumbh Viral Girl Monalisa Case : कुंभ वायरल गर्ल के निकाह मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित…
This website uses cookies.