पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (1)
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शुक्रवार को संकल्प पत्र जारी किया। पार्टी ने सत्ता में आने पर हर महिला को 3 हजार रु. महीना देने का वादा किया। साथ ही, पुलिस सहित सभी सरकारी नौकरियों में 33% आरक्षण की बात कही है। राज्य के करीब 7 करोड़ मतदाताओं में से 3.44 करोड़ महिलाएं हैं। बेरोजगार युवाओं को 3 हजार रु. मासिक भत्ता और 45 दिन के अंदर सातवां वेतन आयोग बनाने का भी वादा है।
संकल्प पत्र जारी करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे ‘सोनार बांग्ला’ का रोडमैप बताया। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के 6 माह में यूसीसी लागू कर देंगे। तृणमूल कांग्रेस का 15 साल का शासन राज्य के लिए बुरा सपना रहा है।
भाजपा ने राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए घुसपैठ पर सख्त रुख अपनाने की बात कही है।
पार्टी ने वादा किया है कि टीएमसी शासन के 15 वर्षों में हुए कथित भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर श्वेत पत्र जारी किया जाएगा।
भाजपा ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाओं की घोषणा की है:
समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए कानून। मवेशी तस्करी पर भी सख्ती से रोक। धार्मिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए कानून लागू करेंगे। वंदे मातरम संग्रहालय भी बनेगा। लव जिहाद और लैंड जिहाद के खिलाफ सख्त कानून बनेगा। सभी हिंदू शरणार्थियों को नागरिकता देकर पुनर्वास करेंगे।
Breaking News: पति-पत्नी के बीच मारपीट में पति की मौत, आरोपी पत्नी गिरफ्तार
Dhurandhar बनी दुनिया की 237 करोड़ कमाने वाली पहली भारतीय फिल्म, दो की कमाई 225 करोड़ रु. पार
Kumbh Viral Girl Monalisa Case : कुंभ वायरल गर्ल के निकाह मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित…
Breaking News: बाराबंकी जिले में बुधवार को पति-पत्नी के बीच हुई मारपीट में पति की मौत…
Uttar Pradesh News: जिले की एक अदालत ने नेपाल से अवैध रूप से भारत में…
UP Mirzamurad News: मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी बबलू राम रविवार की शाम…
MP Sidhi News: जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक संतोष…
Shaktinagar UP News: शक्तिनगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर बस स्टैंड मुख्य मार्ग पर वैशाली…
This website uses cookies.