ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking News: पति-पत्नी के बीच मारपीट में पति की मौत, आरोपी पत्नी गिरफ्तार

Published on:

Breaking News
Breaking News: बाराबंकी जिले में बुधवार को पति-पत्नी के बीच हुई मारपीट में पति की मौत हो गयी। पुलिस ने आरोपित पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना मसौली क्षेत्र के गांव कुरथरा निवासी सत्य प्रकाश उर्फ मोहित शराब के नशे का आदी था। इस लत को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

आज अपराह्न करीब 12 बजे घर में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस दौरान दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले। सिर पर गंभीर चोट लगने से सत्य प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक के परिवार में 12 वर्षीय पुत्र अभिषेक उर्फ गोलू और सात वर्षीय पुत्री सृष्टि हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद के दौरान मारपीट में मौत की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़े-

UP Mirzamurad News: युवक को झांसा देकर बदला एटीएम कार्ड, 63 हजार की धोखाधड़ी

Uttar Pradesh News: भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने पर दो ब्रिटिश नागरिकों को जेल की सजा