Road Accident in Kalyan Thane: ठाणे जिले के कल्याण इलाके में सोमवार को टैक्सी की सीमेंट मिस्कर ट्रक से भिड़ंत में टैक्सी सवार 11 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
यह हादसा कल्याण-मुरबाड मार्ग पर रायते पुल पर सुबह करीब 10.45 बजे के दरम्यान हुआ। स्थानीय चश्मदीदों के अनुसार दोनों गाड़ियों के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैक्सी के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के बाद टैक्सी के यात्री अंदर ही फंसे हुए थे। हादसे की सूचना मिलते ही टिटवाला पुलिस और राहत-बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर घायलों
हादसे में टैक्सी के इस तरह परखच्चे उड़ गए।
को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना में मृत और घायल हुए ज्यादातर लोग मुरबाड इलाके के रहने वाले थे। दुर्घटना कल्याण-मुरबाड-मालशेज राजमार्ग पर उल्हास नदी पर बने नवनिर्मित पुल पर हुई। टैक्सी कल्याण से मुरबाड जा रही थी, तभी वह विपरीत दिशा से आ रहे सीमेंट मिक्सर मशीन ट्रक से टकरा गई।
ये भी पढ़े-
Katihar Road Accident: कटिहार सड़क हादसे में 13 लोगो की मौत, 30 लोग गंभीर रूप से घायल














