ब्रेकिंग न्यूज़

UP News: पारिवारिक कलह से तंग नवयुवक ने लगाई फांसी, हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

Published on:

UP News

UP News: चौबेपुर थाना क्षेत्र के उकथीं गांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पारिवारिक कलह से आजिज एक 30 वर्षीय युवक ने बीते सोमवार की रात अपने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सूरज पुत्र शिवपूजन के रूप में हुई है। वह एक बेटा और दो बेटियों का पिता था।

जानकारी के अनुसार, सूरज सोमवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। इसी दौरान गांव में बिजली कट गई। इसी बीच उसने पंखे फंदा लगा लिया और झूल गया। जब बिजली आई, तो रोशनदान (झरोखे) से उसका झूलता हुआ शव देखकर पिता शिवपूजन के होश उड़ गए।

उन्होंने शोर मचाया, तब तक कमरा अंदर से बंद था। आसपास के लोगों की मदद से स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी जाल्हुपुर मनीष कुमार ने फोरेंसिक टीम बुलवाई और शव को फंदे से उतारकर कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी बीरेंद्र सोनकर ने बताया कि पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहाकि जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। परिवार में कोहराम मच गया।

ये भी पढ़े-

वैष्णो देवी से लौट रहा था पूरा परिवार, सड़क हादसे में पूरे परिवार की हुई मौत 

Weather News: बिहार-हरियाणा में आंधी-बारिश से 21 की मौत, फिर अलर्ट जारी