Rajdhani Express Fire : रतलाम जिले के आलोट में तिरुवनंतपुरम से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) में रविवार सुबह आग लग गई। आग बी-1 डिब्बे में सुबह पांच बजकर 15 मिनट पर लगी। तब ट्रेन 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। गार्ड की सूचना पर लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी को रोका। इसके बाद रेलवे कर्मियों व ग्रामीणों ने 15 मिनट में 70 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ट्रेन तड़के तीन बजकर 55 मिनट पर रतलाम से रवाना हुई थी। आग लगने की घटना आलोट और लूनीरीछा स्टेशन के बीच हुई।
- रेलवे अफसर मौके पर पहुंचे… आग लगने की घटना की जांच शुरू
- आगरा-दिल्ली रूट पर 13 ट्रेनें प्रभावित हुईं। वहीं ओएचई केबल को नुकसान हुआ।
- आग एसएलआर (पॉवर कार वैगन) के जनरेटर की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट से फैली और ये सीट नंबर 1 की तरफ से बी-1 कोच में फैल गई।
- 20 कोच वाली ट्रेन रुकते ही गार्ड ने स्टाफ के साथ आखिर में लगे एसएलआर (पावर कार वैगन) व बी-1 कोच को अलग किया
Mirzapur News : स्कूटी-अपाचे के बीच जोरदार भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल
UP Weather : उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश और तूफान से 31 लोगों की मौत
Gold/Silver Rate Today : इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से सोना एक दिन में 9 हजार तो चांदी ₹20 हजार हुई महंगी














