Cockroach Janata Party : ‘ ऑनलाइन कटाक्ष के रूप में शुरू हुई कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने शनिवार को पहली बार स्क्रीन से निकलकर सड़क पर ‘शक्ति’ दिखाई। संस्थापक अभिजीत दिपके के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थकों ने दिल्ली में जंतर-मंतर पर 5 घंटे प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नीट, सीबीएसई, सीयूईटी और एसएससी जैसी परीक्षाओं-भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितता पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। शाम 5 बजे तक का अल्टीमेटम देते हुए दिपके ने कहा कि मांग नहीं मानी तो अगले शनिवार को फिर जंतर-मंतर पर पहुंचेंगे। देर शाम सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि 7 दिन में प्रधान नहीं हटे तो आंदोलन देशभर में फैलाएंगे। जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी प्रदर्शन में शामिल थे।
सीजेआई सूर्यकांत की टिप्पणी के विरोध में दिपके ने 16 मई को अमेरिका में सीजेपी शुरू की थी। 21 दिन बाद शनिवार सुबह वे दिल्ली पहुंचे। कहा- प्रधान पर कार्रवाई के बजाय ये लोग हमारा अकाउंट हैक कराने और पोस्ट हटवाने में लगे हैं। आप पोस्ट हटा सकते हैं, लेकिन हमें नहीं मिटा सकते। दिल्ली में लैंडिंग के दौरान लग रहा था कि मैं अपनी आजादी के आखिरी पल जी रहा हूं। जेल के डर से कई लोग बिक गए। लेकिन, देश के युवा और छात्र नहीं बिके। दोपहर बाद दिपके की तबीयत बिगड़ने पर 3:30 बजे प्रदर्शन समाप्त हो गया। सीपीआई (एमएल) लिबरेशन महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, सीपीआई नेता एनी राजा और वाम संगठनों के कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में शामिल थे।
मेरे अमेरिका जाते वक्त मेरी मां उतना नहीं रोई थीं, जितना लौटते वक्त रोई। उन्हें डर था कि मुझे गिरफ्तार न कर लिया जाए। ये हर उस युवा के माता-पिता का डर है, जो राजनीति पर बोलता है। आखिर हम कब तक डर में जिएंगे? उन्हें कह दो, हम डरे नहीं हैं।’
कॉकरोच का मुखौटा और हाथों में फूल थे
प्रदर्शनकारियों में से अधिकांश स्कूल-कॉलेज के छात्र और युवा थे। कई लोगों ने कॉकरोच के मुखौटे पहन रखे थे। कुछ के हाथों में फूल थे। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा पर ‘हिंदू-मुस्लिम राजनीति’ का आरोप लगाकर ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। नई दिल्ली और अन्य अहम स्थानों पर 1,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात थे। दो समूहों में संभावित टकराव रोकने के लिए 6 लोग हिरासत में लिए गए।
सलाह थी सनस्क्रीन लगाएं, तिरंगा भी लाएं
कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रदर्शन से पहले समर्थकों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की थी। प्रतिभागियों से गर्मी से बचाव के लिए सनस्क्रीन लगाकर आने को कहा था। पानी की बोतल, टोपी या छाता साथ रखने की सलाह दी थी। साथ ही तिरंगा और किताब लाने को कहा गया। संगठन ने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण, अनुशासित और अहिंसक रहने, पुलिस से टकराव से बचने तथा किसी भी उकसावे में न आने की सलाह भी दी थी।
Petrol Diesel Prices Today : पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी,पेट्रोल 4.87 डीजल 4.91 रुपए हुआ महंगा.
NEET-UG 2026 Paper Leak : जमीन बेची, 11 लाख कर्ज लेकर पढ़ाया… पेपर लीक ने छीना बेटा














