MP News
MP News: ग्वालियर में नशे और रफ्तार ने एक परिवार उजाड़ दिया। दो साल के प्रियांश का जन्मदिन मनाकर लौट रहे परिवार के ऑटो को पीछे से आई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कुचल दिया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई।
सुरेश नगर निवासी शुभम शाक्य अपने परिवार के साथ शीतला माता के दर्शन कर लौट रहे थे। हादसे में शुभम, उनकी पत्नी सगुन, उनके ताऊ इन्द्रजीत, ताई लीला और सास अन्नू कश्यप की जान चली गई, जबकि प्रियांश समेत अन्य सदस्य घायल हैं।
बताया जा रहा है कि रात 2:45 बजे आरोपी अमन शर्मा (26) ने बस स्टैंड के पास एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी थी। इसके बाद डायल-112 की टीम उसका पीछा करती रही, लेकिन वह रफ्तार बढ़ाते हुए करीब 3 किलोमीटर तक भागता रहा। परशुराम चौराहे के पास भागती कार ने ऑटो को पीछे से कुचल दिया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो में सवार लोग सड़क पर बिखर गए। आरोपी अमन शर्मा सरकारी ठेकेदार का भतीजा है। वह शराब पीकर गाड़ी दौड़ा रहा था। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि वह दोस्त के साथ देर रात मैगी खाने गया था। वहां से लौटते समय हादसा हुआ।
25 मार्च को 2 साल के प्रियांश का जन्मदिन मनाया गया था। घर में केक कटा, परिवार ने खुशी मनाई और फिर मंदिर दर्शन के लिए निकले। लौटते समय हादसे ने सब कुछ बदल दिया। परिवार पर यह दूसरी त्रासदी है। शुभम के बड़े भाई की कुछ समय पहले छत से गिरकर मौत हो चुकी थी। अब छोटे भाई (2) शुभम की भी जान चली गई।
UP News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 324 जोड़े बने एक-दूजे के जीवनसाथी
Singrauli News: हीरो कप फुटबॉल टूर्नामेंट में तीसरे दिन खड़िया, गोरबी व विंध्यनगर की टीमें जीतीं
Singrauli News: वैढ़न के राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम में आयोजित हो रहे हीरो कप फुटबॉल टूर्नामेंट…
UP News: समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरूवार को…
Dhurandhar Movie देखकर एक बाइक से वापस घर लौट रहे तीन दोस्तों की बाइक को…
Harish Rana: भारत में निष्क्रिय इच्छा मृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति 31 वर्षीय हरीश…
MP News: मध्य प्रदेश के Panna जिले के ग्राम सुनहरासे एक बेहद दुखद खबर सामने…
UP News: लहरतारा क्षेत्र में मंगलवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे एक मकान में…
This website uses cookies.