Singrauli Waidhan News
Singrauli News: वैढ़न के राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम में आयोजित हो रहे हीरो कप फुटबॉल टूर्नामेंट रोमांचक मैचों का दौर जारी है। यहां गुरुवार को टूर्नामेंट के तीसरे दिन तीन मैच खेले गये, जिनमें टीमों के बीच कांटे की टक्कर बनी रही। दिन का पहला मैच धिरौली स्पोर्टिंग क्लब व खड़िया स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया, जिसमें खड़िया स्पोर्टिंग क्लब ने 2-0 से मैच जीत लिया।
दूसरा मैच गोरबी स्पोर्टिंग क्लब व तियरा स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया। जिसमें गोरबी स्पोर्टिंग क्लब ने 3-0 से बड़ी जीत हासिल की। इसी क्रम में तीसरा मैच विंध्यनगर स्पोर्टिंग क्लब व हिर्रवाह स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया, जिसमें विंध्यनगर की टीम 3-1 से जीत हासिल की।
टूनर्नामेंट में दूसरे दिन भी तीन मैच खेले गये। दिन के पहले मैच में विंध्याचल सोसायटी की टीम ने हिर्रवाह स्पोर्टिंग क्लब को 1-0 से हराकर जीत हासिल की। दूसरे मैच में एमएससी बार्सिलोना जूनियर टीम ने जरहा स्पोर्टिंग क्लब को 2-0 से हराया। तीसरे मैच में एयरपोर्ट सिंगरौली की टीम ने सिंगरौली हाउस खुटार की टीम का स्कोर 1-1 से बराबर रहा। इस पर पेनाल्टी शूट में एयरपोर्ट सिंगरौली की टीम विजेता रही।
आयोजन दौरान बतौर मुख्य अतिथि टूर्नामेंट आयोजन के अध्यक्ष कुंदन पांडेय, जिला फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष असगर अली, सचिव लवकुश कुमार तिवारी, सदस्य राजा एक्का, जितेन्द्र सेन, दिलकेश सेन, अभिषेक, रघु पनिका, राजा जब्बार व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Dhurandhar Movie देखकर लौट रहे 3 युवको को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर ही तोड़ा दम
UP News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 324 जोड़े बने एक-दूजे के जीवनसाथी
MP News: ग्वालियर में नशे और रफ्तार ने एक परिवार उजाड़ दिया। दो साल के…
UP News: समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरूवार को…
Dhurandhar Movie देखकर एक बाइक से वापस घर लौट रहे तीन दोस्तों की बाइक को…
Harish Rana: भारत में निष्क्रिय इच्छा मृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति 31 वर्षीय हरीश…
MP News: मध्य प्रदेश के Panna जिले के ग्राम सुनहरासे एक बेहद दुखद खबर सामने…
UP News: लहरतारा क्षेत्र में मंगलवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे एक मकान में…
This website uses cookies.