UP News : वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र में मोबाइल चोरी के शक में एक किशोर की मनबढ़ युवकों में उसे चिकित्सालय ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद पिटाई करने वाले मनबढ़ युवक मौके से फरार हो गये। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। इस मामले में परिजनों का आरोप है कि करीब 8-10 लोगों ने किशोर को घर से बुलाकर किशोर को बेरहमी से पिटाई की जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी युवक को अस्पताल में छोडकर फरार हो गए। परिजनों के मुताबिक, शनिवार रात घमहापुर निवासी बबलू पटेल अपने साथियों के साथ सोनू के घर पहुंचा। उन्होंने सोनू पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया और उसे भदवर पुलिस चौकी ले जाने की बात कहकर अपने साथ ले गए।
मुख्य आरोपी पहले गौ तस्करी के मामले में जेल जा चुका
मृतक के चाचा अख्तर ने बताया कि मुख्य आरोपी बबलू पटेल पहले गौ तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। उसे शक था कि सोनू ने ही मुखबिरी की थी। इसी रंजिश में उसने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह अनुसार, शुरुआती जांच में मोबाइल चोरी के के शक में युवक को पकड़े जाने की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोनू को ले जाते देख उसकी मां शहाना भी पीछे-पीछे गई, लेकिन आरोपियों ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक लिया और आगे नहीं जाने दिया।
मृतक की मां का आरोप
मृतक की मां का आरोप है कि आरोपियों ने सोनू को अंडरपास के पास पंडितपुर पेट्रोल पंप के नजदीक ले जाकर लोहे की रॉड से जमकर पिटाई की। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे भदवर पुलिस चौकी लाया गया, जहां मोबाइल चोरी का आरोप दोहराया गया। हालत बिगडने पर पुलिसकर्मियों ने उसे अस्पताल ले जाने कहा, जिसके बाद आरोपी उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिसिरपुर लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
MP News: पुलिस से भागती कार ने जन्मदिन से लौट रहे परिवार को रौंदा, 5 की दर्दनाक मौत
Singrauli News: हीरो कप फुटबॉल टूर्नामेंट में तीसरे दिन खड़िया, गोरबी व विंध्यनगर की टीमें जीतीं
Dhurandhar Movie देखकर लौट रहे 3 युवको को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर ही तोड़ा दम














