टेक्नोलॉजी

Apple Foldable iPhone : पहली बार एपल ला रहा फोल्डेबल आईफोन, … मिलेगा DSLR जैसा कैमरा 

Published on:

Apple Foldable iPhone

Apple Foldable iPhone : हर साल की तरह Apple इस साल भी सितंबर में नई आईफोन सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। इस बार लाइनअप में iPhone 18, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max शामिल होंगे। लेकिन पहली बार एपल फोल्डेबल फोन के मार्केट में एंट्री लेने जा रहा है.. आईफोन फोल्ड इस साल लॉन्च हो सकता है।

Apple का पहला फोल्डेबल

फोल्डेबल फोन की शुरुआत 2019 में Samsung ने की थी। उसके बाद वनप्लस, ओपी, शाओमी, वीवो, ऑनर जैसे कई ब्रांड इस सेगमेंट में आ चुके हैं। अब एपल भी इस रेस में उतरने की तैयारी में है…। एपल का पुराना ट्रेंड बताता है कि वह फोल्डेबल फोन के डिजाइन में बड़े बदलाव करेगा।

पारंपरिक फोल्डेबल से अलग होगा डिजाइन

मौजूदा फोल्डेबल फोन स्क्वायर या बुक स्टाइल डिजाइन देते हैं, आईफोन फोल्ड का डिजाइन छोटा होगा। स्क्रीन खुलने पर टैबलेट जैसा एक्सपीरियंस देगा। इसमें iPad जैसा इंटरफेस होगा, स्पिल्ट स्क्रीन एप्स और एप साइडबार दिया जाएगा।

संभावित फीचर्स

5.5 इंच आउटर डिस्प्ले 7.8 इंच इनर डिस्प्ले सिर्फ 4.3mm पतला डिजाइन ड्यूल कैमरा सेटअप (स्लिम डिजाइन के लिए) साइड में फिंगरप्रिंट स्कैनर ए20 चिप (लेटेस्ट और सबसे पावरफुल प्रोसेसर है)

मिलेगा एडवांस्ड कैमरा

आईफोन 17 प्रो में डिजाइन में बदलाव थे, नए आईफोन में कम बदलाव होंगे। कैमरे में इस बार बड़ा अपग्रेड वेरिएबल अर्पचर मिल सकता है… यूजर फोटो लेते समय खुद तय कर पाएंगे कि बैकग्राउंड कितना ब्लर हो और तस्वीर में कितनी रोशनी आए, यानी आईफोन में DSLR जैसा कंट्रोल मिलेगा।

पहली बार मिलेगी 12 जीबी रैम

आईफोन 18 में नया 2nm ए20 चिप और बढ़ी हुई 12 जीबी रैम मिल सकती है। डिजाइन पहले जैसा ही होगा। छोटा डिस्प्ले होने के कारण बेहतर ब्राइटनेस मिलेगी। कैमरा कंट्रोल बटन कम एडवांस हो सकता है

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में महिलाओं के लिए आरक्षण हेल्पलाइन और पोषण योजनाएं हुईं लागू

 Ola S1 X+: मार्केट में आया धमाकेदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में देती है 320 KM रेंज

Singrauli News : शासकीय कन्या महाविद्यालय वैढ़न में तीन दिवसीय आयोजन बना प्रतिभा प्रदर्शन का मंच, स्किल चैलेंज टेस्ट की विजेता की गईं पुरस्कृत

Katihar Road Accident: कटिहार सड़क हादसे में 13 लोगो की मौत, 30 लोग गंभीर रूप से घायल