ब्रेकिंग न्यूज़

काबुल में तबाही! Pakistan पर एयरस्ट्राइक का आरोप, अफगानिस्तान में 400 लोगो की मौत

Published on:

Pakistan Airstrike in Afghanistan

Pakistan Airstrike in Afghanistan: अभी-अभी अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे आपको बता दें कि काबुल एक बार फिर हिंसा की भयावह तस्वीरों से दहल उठी है। हाल ही में पाकिस्तान पर आरोप लगा है कि उसने अफगानिस्तान की राजधानी  काबुल में Airstrike कर भारी तबाही मचाई, जिसमें सैकड़ों लोगों की जान जाने की खबर सामने आई है। फिलहाल अफगानिस्तान की मौजूदा सरकार, यानी Taliban ने दावा किया है कि इस हमले में करीब 400 लोगों की मौत हुई, जबकि 250 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

400 लोगों की हुई मौत

सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान पर यह आरोप लगाया गया है कि उसने अफगानिस्तान की राजधानी  काबुल में Airstrike कर भारी तबाही मचाई, जिसमें सैकड़ों लोगों की जान जाने की खबर सामने आई है। फिलहाल अफगानिस्तान की मौजूदा सरकार, यानी Taliban ने दावा किया है कि इस हमले में करीब 400 लोगों की मौत हुई, जबकि 250 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

यह हमला रात के समय किया गया, जब लोग अपने घरों में या अस्पतालों में मौजूद थे। बताया जा रहा है कि काबुल के दारुलअमान, अरजान कीमत, खैरखाना और Kabul International Airport के आसपास के इलाकों को निशाना बनाया गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि एक बड़े नशा मुक्ति केंद्र या अस्पताल पर भी बम गिरने का आरोप लगाया गया है, जहां सैकड़ों मरीज भर्ती थे।

कई इमारतें भी हुई तबाह

इस घटना ने पूरे क्षेत्र में तनाव को और बढ़ा दिया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हमले के बाद कई इमारतें पूरी तरह तबाह हो गईं और अस्पतालों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल लोगों को इलाज के लिए अलग-अलग केंद्रों में ले जाया गया, लेकिन संसाधनों की कमी के चलते हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं।

इस हमले की निंदा केवल राजनीतिक स्तर पर ही नहीं, बल्कि खेल और सामाजिक जगत में भी देखने को मिली है। अफगानिस्तान के प्रसिद्ध क्रिकेटर Rashid Khan ने सोशल मीडिया के जरिए गहरा दुख व्यक्त किया और इसे निर्दोष लोगों पर हमला बताया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय संगठनों से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

रमजान जैसे पवित्र महीने के दौरान हुई घटना

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर नागरिक इलाकों को जानबूझकर निशाना बनाया गया है, तो यह अंतरराष्ट्रीय कानूनों का गंभीर उल्लंघन हो सकता है। खासकर United Nations जैसे संगठनों से अब निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है।

रमजान जैसे पवित्र महीने के दौरान हुई इस घटना ने लोगों को और भी ज्यादा आहत किया है। अब पूरी दुनिया की नजर इस बात पर टिकी है कि सच्चाई क्या है और क्या इस मामले में जिम्मेदार लोगों पर कोई ठोस कार्रवाई हो पाएगी या नहीं।

New Honda Amaze 2025: 25KM माइलेज, दमदार फीचर्स और किफायती कीमत में हुई शानदार लॉन्च!

नगर निगम भर्ती 2025: 12400 पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका