बिज़नेस

Gold Silver Price: धड़ाम से गिरा सोने का रेट, सोने में लगभग 11 हजार रुपये की गिरावट, चांदी का दाम भी लुढ़का

Published on:

Gold Silver Price

Gold Silver Price: अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। आपको बता दें कि सोने और चांदी में आज सुबह से ही गिरावट देखी जा रही है। आज दोपहर 1 बजे तक चांदी क रेट 12 हजार रुपये प्रति किलो से ज्यादा गिर चुकी है। वहीं अगर सोने के रेट की बात करें तो आज सोने में भी लगभग 5000 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है।

Gold Silver Price
Gold Silver Price

सोने में लगातार गिरावट जारी

सूत्रों से मिले जानकारी के अनुसार आप लोगो को बता दें कि इन दिनों सोने में लगातार गिरावट जारी है। गिरावट की वजह से 10 ग्राम सोने का भाव 1,49,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। 10 दिन पहले ही इसकी कीमत 1,60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा चल रही थी।

सोने में लगभग 11 हजार रुपये की गिरावट 

सोने में 10 दिन में लगभग 11 हजार रुपये की गिरावट आ चुकी है। अगर चांदी की बात करें तो 10 दिन पहले MCX में इसका दाम 2,60,000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा चल रहा था। अब इसकी कीमत 2,30,000 प्रति किलो के आसपास रह गई है। इसका मतलब है कि चांदी में 10 दिन में 30 हजार रुपये प्रति किलो से ज्यादा की गिरावट हो चुकी है।

Silver Price

आज दोपहर 1.31 बजे MCX में 1 किलो चांदी का भाव 2,33,388 रुपये चल रहा है। चांदी ने अब तक 2,33,308 रुपये प्रत किलो का लो और 2,45,674 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया है। इसमे 14 हजार रुपये से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है।

Gold Price

दोपहर 1.33 बजे MCX में 10 ग्राम सोने का भाव 1,48,201 रुपये चल रहा है। इसमें 4824 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। सोने ने अब तक 1,48,144 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो और 1,52,449 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया है।

LPG Gas Cylinder के कमी से घाटे पर है फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म, Swiggy-Zomato पर ऑर्डर हुए कम, रेस्टोरेंट बंद होने की नौबत

देश में बनेंगे 100 Industrial Park, 15 लाख को मिलेगा रोजगार