Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 मूवी को लेकर लगातार नए अपडेट आ रहे हैं. Dhurandhar 2 फिल्म ने रिलीज होते ही मार्केट में धमाल मचाना शुरू कर दिया है। धुरंधर 2 फिल्म ने आते ही South Superstar Allu Arjun की पुष्पा 2 मूवी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
पहले दिन कितना कमाएगी धुरंधर 2 मूवी?
धुरंधर 2 फिल्म के पहले दिन की कमाई की बात करें तो ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि ये फिल्म ओपनिंग डे पर 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन सकती है. क्योंकि इस फिल्म में इस बार रणवीर सिंह डबल अवतार में नजर आ रहे हैं. एक Spy Agent के तौर पर उनके अभिनय की खूब तारीफ की जा रही है। इसके अलावा शुरुआती रुझान में फिल्म में सारा अर्जुन और राकेश बेदी के किरदारों की भी तारीफ हो रही है।
अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 फिल्म को दे रही है टक्कर
रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह की यह धुरंधर 2 मूवी साल 2024 में आई अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 फिल्म को जोरदार टक्कर दे रही है क्योंकि पुष्पा 2 मूवी की 107.65 हजार टिकट्स Book My Show पर एक घंटे में बिक गए थे. फिल्म का जलवा दुनियाभर में देखने को मिला था और साउथ से भी इस फिल्म को बंपर सपोर्ट मिला था. लेकिन अब धुरंधर 2 ने पुष्पा 2 के इस रिकॉर्ड की धज्जियां उड़ा दी हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक Dhurandhar The Revenge Film के एक घंटे में 109 हजार टिकट्स बुक माई शो में बिके हैं. ये भारतीय सिनेमा के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है. किसी भी फिल्म के एक घंटे में इतने ज्यादा टिकट्स अबतक नहीं बिके हैं. मतलब साफ है कि रिलीज के साथ ही इस फिल्म ने अपना जलवा बिखेरना शुरू कर दिया है।
ये भी पढ़े-
CBI ने की Anil Ambani से 8 घंटे पूछताछ, 2,929 करोड़ रुपए के बैंक धोखाधड़ी का मामला












