ब्रेकिंग न्यूज़

UP News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 324 जोड़े बने एक-दूजे के जीवनसाथी

Published on:

UP News

UP News: समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरूवार को रेलवे फुटबाल मैदान चोपन में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया।

जिला प्रशासन के पर्यवेक्षण में 324 जोड़ों का विवाह उनके धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया जिसमें 322 हिन्दू एवं 2 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे। विकास खंडवार भागीदारी में चोपन से 77, कोन से 65, दुद्धी से 68, म्योरपुर से 59 तथा बभनी से 55 पात्र जोड़े शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम के दौरान वैवाहिक रस्में विधि विधान से संपन्न कराई गईं।

समारोह स्थल पर उत्सव जैसा माहौल बना रहा। कार्यक्रम में समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गौड़, अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, जिला पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

वहीं जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे, जिला विकास अधिकारी, विभिन्न खंड विकास अधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी समेत अन्य अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। शासनादेश के अनुसार प्रति जोड़े पर एक लाख रुपये की सहायता निर्धारित है।

इसमें 60 हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से कन्या के खाते में भेजे जाएंगे जबकि 25 हजार रुपये की वैवाहिक सामग्री जैसे पायल, बिछिया, वस्त्र, बिस्तर, डिनर सेट एवं सीलिंग फैन प्रदान किए गए। शेष 15 हजार रुपये आयोजन व्यवस्था पर व्यय किए गए। इस अवसर पर बिरला कार्बन रेनुकूट द्वारा भी नवविवाहित जोड़ों को उपहार सामग्री वितरित की गई।

ये भी पढ़े-

UP News: सिलेंडर ब्लास्टिंग से मकान ढहा, मलबे में दबकर भाई-बहन की मौत

Dhurandhar Movie देखकर लौट रहे 3 युवको को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर ही तोड़ा दम