ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा ऐलान,जमीन अधिग्रहण में किसानों को अब 2 नहीं, 4 गुना मिलेगा मुआवजा

Published on:

MP News

MP News :  मध्यप्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों की जमीन का अधिग्रहण अब किसानों के लिए ज्यादा फायदेमंद होगा। सड़क, पुल, रेलवे लाइन, नेशनल हाईवे, एक्सप्रेस वे और सिंचाई जैसी परियोजनाओं के लिए जमीन लेने पर अब बाजार दर का 2 गुना नहीं, बल्कि 4 गुना मुआवजा दिया जाएगा। कैबिनेट ने बुधवार को इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

राजस्व विभाग जल्द इसका नोटिफिकेशन जारी करेगा। सरकार की कोशिश है कि इसे इसी माह माह से लागू किया जाए। शहरी क्षेत्रों में पहले की तरह 2 गुना मुआवजे की व्यवस्था जारी रहेगी, जबकि ग्रामीण इलाकों में यह नई नीति लागू होगी। इस फैसले के साथ मप्र उन राज्यों में शामिल हो गया है. जहां ग्रामीण जमीन अधिग्रहण पर अधिक मुआवजा दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को बेहतर मुआवजा सुनिश्चित करने के लिए पहले ही तीन मंत्रियों की कैबिनेट कमेटी बनाई थी। इसमें पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह अध्यक्ष, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और एमएसएमई मंत्री चैतन्य कश्यप सदस्य थे। इसी कमेटी की सिफारिशों को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। इसके साथ ही कैबिनेट बैठक में 33,985 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को भी स्वीकृति दी गई। सरकार को उम्मीद है कि इस फैसले से जमीन अधिग्रहण को लेकर चल रहे किसान विरोध और आंदोलन कम होंगे।

भोपाल-विदिशा, सागर-दमोह जैसे सड़क प्रोजेक्ट, पीकेसी जैसे सिंचाई प्रोजेक्ट पर असर

 3 साल में कितना मुआवजा बांटा

विभाग/प्रोजेक्टअधिग्रहित जमीन (हेक्टेयर)मुआवजा राशि (करोड़ रु.)
पीडब्ल्यूडी1281742
एनएचएआई75006000
एमपीआरडीसी15932500
सिंचाई प्रोजेक्ट45001000
कुल14,87410,242

 

व्यवस्था किस पर लागू होगी?

नई व्यवस्था उन सभी मामलों पर लागू होगी, जहां अधिग्रहण प्रक्रिया में धारा-23 के तहत अंतिम अवॉर्ड (मुआवजा निर्धारण) अभी तक पारित नहीं हुआ है।

 पहला असर किन प्रोजेक्ट्स पर होगा?

सड़क प्रोजेक्ट:
भोपाल-विदिशा, सागर-दमोह, बड़वाह-धामनोद, सिवनी-धामनोद

सिंचाई प्रोजेक्ट:
पार्वती-कालीसिंध-चंबल (PKC), केन-बेतवा समेत करीब 10 परियोजनाएं

📍 भूमि अधिग्रहण:

  • 300 हेक्टेयर – एमपीआरडीसी
  • 1000 हेक्टेयर – एनएचएआई
  • 2000 हेक्टेयर – सिंचाई परियोजनाएं

किसकी क्या मांग?

किसान संघ:

  • मुआवजा बाजार दर पर मिले
  • फैक्टर 1 की बजाय 2 किया जाए
  • गैर-उपजाऊ जमीन का चयन हो

CII और FICCI:

  • भूमि के बदले भूमि दी जाए
  • मल्टीपल फैक्टर खत्म कर सीधे फैक्टर-2 लागू हो

विधायक:

  • अधिकतम मुआवजा दिया जाए

CREDAI:

  • नगरीय विकास में FAR नियमों में संशोधन हो

 3 साल में 22 हजार करोड़ मुआवजा मिलेगा: सीएम

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भूमि अधिग्रहण में मुआवजा बढ़ने से अगले 3 साल में किसानों के खातों में 20-22 हजार करोड़ रुपए जाएंगे, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

Apple Foldable iPhone : पहली बार एपल ला रहा फोल्डेबल आईफोन, … मिलेगा DSLR जैसा कैमरा 

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में महिलाओं के लिए आरक्षण हेल्पलाइन और पोषण योजनाएं हुईं लागू

 Ola S1 X+: मार्केट में आया धमाकेदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में देती है 320 KM रेंज

Singrauli News : शासकीय कन्या महाविद्यालय वैढ़न में तीन दिवसीय आयोजन बना प्रतिभा प्रदर्शन का मंच, स्किल चैलेंज टेस्ट की विजेता की गईं पुरस्कृत