Bharatiya Janata Party: भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल, असम और पुंडुचेरी में ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल की ओर से गोदौलिया नंदी चौक पर भव्य आनंदोत्सव मनाया गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और कार्यकर्ताओं के जयघोष से पूरा इलाका राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर रहा। मंडल अध्यक्ष सोमनाथ यादव के नेतृत्व में पार्षद विजय द्विवेदी, चंद्रनाथ मुखर्जी, सत्यनारायण साहनी सहित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी बांटी। इस मौके पर 21 किलो मिठाई वितरित की गई और आम जनता के साथ जीत का उत्सव साझा किया गया।
पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने कहाकि यह जीत राष्ट्रवाद, विकास और जनसेवा की विचारधारा की जीत है। जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि देश हित और सुशासन की राजनीति को ही समर्थन मिलेगा। मंडल अध्यक्ष ने संकल्प लिया कि इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ पार्टी राष्ट्र सेवा में निरंतर अग्रसर रहेगी। आनंदोत्सव में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, युवा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
भाजपा के ऐतिहासिक विजय पर निकला जुलूस
वाराणसी। सेवापुरी विधानसभा के कछवांरोड बाजार में सोमवार की शाम भाजपा के बंगाल, असम व पुडुचेरी में ऐतिहासिक विजय पर सेवापुरी मंडल अध्यक्ष अभिषेक दूबे के नेतृत्व में ढोल नगाड़ों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। एक दूसरे की झालमुड़ी व मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि/पुत्री अदिति सिंह पटेल, भाजपा नेता रमेश सिंह, ग्राम प्रधान एवं मंडल उपाध्यक्ष सुनील बिंद, मंडल महामंत्री प्रमोद गौड़, ऋषि सिंह, दिलीप सिंह, डिंपल सिंह समेत अन्य कार्यकता मौजूद रहे।
ये भी पढ़े-
Boat Accident Bargi Dam : 31 लोगों से भरा तेज आंधी में पलटा क्रूज, 4 की मौत, कई लोग लापता
वैष्णो देवी से लौट रहा था पूरा परिवार, सड़क हादसे में पूरे परिवार की हुई मौत