MP News: अभी-अभी मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। इतना ही नहीं खास बात यह है कि यह महिला पहले से ही 6 बच्चों की मां है, और अब उसके परिवार में कुल 9 बच्चों की किलकारियां गूंजेंगी।
जानकारी के अनुसार, अजयगढ़ तहसील के ग्राम रामपुर पिष्टा निवासी संजीदा, पति अमीन को प्रसव पीड़ा होने पर पहले अजयगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल के पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की निगरानी में उनका सफल प्रसव कराया गया।
महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म
महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया, जिनमें दो लड़के और एक लड़की शामिल हैं। डॉक्टरों के मुताबिक यह डिलीवरी जटिल थी, लेकिन पूरी सावधानी और विशेषज्ञता के साथ इसे सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। राहत की बात यह रही कि तीनों नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं और मां की स्थिति भी स्थिर बताई जा रही है।
अस्पताल में खुशी का माहौल
इस खबर के सामने आते ही अस्पताल में खुशी का माहौल बन गया। परिजन और अस्पताल स्टाफ इस अनोखी घटना को लेकर उत्साहित नजर आए। डॉक्टरों की टीम को भी इस सफल डिलीवरी के लिए खूब सराहना मिल रही है।
मामला बना चर्चा का विषय
वही स्थानीय लोगों के बीच भी यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। एक साथ तीन बच्चों का जन्म वैसे ही दुर्लभ माना जाता है, और ऐसे में पहले से 6 बच्चों की मां का ट्रिपलेट्स को जन्म देना इस घटना को और भी खास बना देता है।
New Honda Amaze 2025: 25KM माइलेज, दमदार फीचर्स और किफायती कीमत में हुई शानदार लॉन्च!










