धर्म

Badrinath Dham: खुल गए बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा पूर्ण रूप से हुई शुरू

Published on:

Badrinath Dham
Badrinath Dham: उत्तराखंड के उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में स्थित विश्वप्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट 6 माह बंद रहने के बाद गुरुवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से संपन्न हुई। मुहूर्त के अनुसार, सुबह सवा छह बजे चमोली जिले में स्थित इस मंदिर के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ खोले गए। इस दौरान देश-विदेश से आए करीब 15 हजार श्रद्धालु मंदिर परिसर में मौजूद रहे। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी उपस्थित रहे।

मंदिर के कपाट खुलने के दौरान पूरा वातावरण ढोल नगाड़ों और सेना के बैंड की मधुर धुनों के साथ हजारों श्रद्धालुओं के ‘जय बदरी विशाल’ के जयकारों से भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में माणा और बामणी गांव की महिलाओं ने झुमैलो नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि अन्य राज्यों से आए-

  • श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन गाए।
  • मंदिर को रंग-बिरंगे और सुगंधित फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था।
  • उत्तराखंड के अन्य धाम गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ के कपाट पहले ही खोले जा चुके हैं।

ये भी पढ़े-

UP News: उदय प्रताप कॉलेज में छात्रों ने खून से लिखी मुख्यमंत्री को चिट्ठी

MP News : मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा ऐलान,जमीन अधिग्रहण में किसानों को अब 2 नहीं, 4 गुना मिलेगा मुआवजा