ब्रेकिंग न्यूज़

Jabalpur News: नहर में नहाने गए वृद्ध की डूबने से मौत

Updated on:

Jabalpur News

Jabalpur News: जबलपुर बरगी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम मुहास में मंगलवार की सुबह वृद्ध नहाते समय नहर में डूब गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम उसकी तलाश में जुटी रही। देर शाम वृद्ध का शव खोजकर नहर से बाहर निकाला गया। वहीं पुलिस ने शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रवाना किया। पुलिस के अनुसार ग्राम बढ़ेयाखेड़ा निवासी 60 वर्षीय भांगीलाल गौड़ पिता सुम्मेरा गौड़ सुबह करीब 11 बजे नहाने के लिए ग्राम मुहास स्थित नहर में पहुंचा था। नहाने के लिए घर से निकला भांगी जब काफी देर तक वापस नहीं लौटा, तो उसके 36 वर्षीय बेटे आशा राम गौड़ सहित अन्य परिजन चिंतित हो उठे।

अपने स्तर पर तलाश करने के बाद थाने में भी सूचना दी, जिसके उपरांत पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर एसडीआरएफ की टीम को सूचना देकर बुलवाया और भांगीलाल की खोजबीन शुरू हुई।

बड़ी मशक्कत से पानी से बाहर निकाला गया शव

थाने से मिली सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम मुहास ग्राम स्थित नहर पहुंची। इसके बाद टीम में शामिल रामजी चौधरी, जितेन्द्र परस्ते, सुनील माकों, नितिन धुर्वे, संजय अहिरवार एवं अभिषेक यादव आदि ने रेस्क्यू शुरू किया और देर शाम भांगीलाल गौड़ का शव नहर में उतराता हुआ मिला। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मर्चुरी में सुरक्षित रखवाया और बुधवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

LPG Gas Cylinder के कमी से घाटे पर है फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म, Swiggy-Zomato पर ऑर्डर हुए कम, रेस्टोरेंट बंद होने की नौबत

MP News: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म, पहले से थी 6 बच्चों की मां