Data Entry Operator Vacancy: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए मध्यप्रदेश से बड़ी खुशखबरी सामने आई है। आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में डेटा एंट्री ऑपरेटर के 770 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह भर्ती मध्यप्रदेश भू-अभिलेख प्रबंधन समिति के तहत की जा रही है, जिसमें 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। आइये जानते हैं Data Entry Operator भर्ती के बारे में पूरी जानकारी
Data Entry Operator Vacancy
| भर्ती संगठन | पद का नाम | कुल पद | योग्यता | आवेदन की अंतिम तिथि |
|---|---|---|---|---|
| MP Land Records Management Committee | Data Entry Operator | 770 | 12th Pass + CPCT | 03 अप्रैल 2026 |
770 पदों पर होगी भर्ती
- General (UR) – 209 पद
- OBC – 208 पद
- ST – 154 पद
- SC – 123 पद
- EWS – 76 पद
Data Entry Operator Vacancy आयु सीमा
आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच रखी गई है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी। ऐसे में युवा वर्ग के लिए यह एक अच्छा अवसर है, जिसमें वे कम आयु में ही सरकारी नौकरी हासिल कर सकते हैं।
- न्यूनतम आयु – 18 वर्ष
- अधिकतम आयु – 40 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए।
- इसके साथ ही उम्मीदवार के पास CPCT (Computer Proficiency Certification Test) का वैध स्कोर कार्ड होना जरूरी है।
वही अगर वेतन की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को 5200 रुपये से 20,200 रुपये प्रतिमाह तक सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
आवेदन की अंतिम तिथि
अब बात करते हैं इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि के बारे में तो आपको बता दें कि कंप्यूटर ऑपरेटर वैकेंसी में उम्मीदवार 3 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट mponline.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.mponline.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर MPLRS Data Entry Operator Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करके Registration प्रक्रिया पूरी करें।
- मांगे गए सभी दस्तावेजों की Scanned Copy अपलोड करें।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका Print Out जरूर निकाल लें।
नोटिफिकेशन लिंक- (यहाँ क्लिक करें)
ये भी पढ़े-
MP News: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म, पहले से थी 6 बच्चों की मां












