Gold/Silver Rate Today : विदेशी मुद्रा को बाहर जाने से रोकने के लिए केंद्र सरकार ने सोना-चांदी की खरीद पर इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी है। इसका असर बुधवार को दिखा। 24 कैरेट सोना 9345 रु. प्रति 10 ग्राम तो चांदी 22853 रु. प्रति किलो महंगी हो गई। यह सोने की कीमतों में अब तक की दूसरी तो चांदी में तीसरी बड़ी उछाल है। दोनों के दाम क्रमशः 1.60 लाख और 2.87 लाख रु. पर पहुंच गए। इससे पहले 29 जून को सोना 10705 रु. महंगा हुआ था। इनके आयात पर 5% एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर सेस भी लगाया गया है। कीमतें चढ़ने का असर ज्वेलरी कंपनियों के शेयरों पर दिखा। ये 3.47% से 11% तक टूट गए। दूसरी तरफ, रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने भी चेताया है कि यदि अमेरिका-ईरान का युद्ध जारी रहा तो भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें जल्द बढ़ जाएंगी।
‘ग्रे मार्केट’ का खतराः 27 हजार रु. तक महंगा हो सकता है सोना
ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी काउंसिल ने चेतावनी दी है कि सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने से ज्वेलरी उद्योग के लिए आने वाला समय चुनौतीपूर्ण होगा। काउंसिल के चेयरमैन राजेश रोकड़े के अनुसार, टैक्स बढ़ने से प्रति 10 ग्राम सोने पर ड्यूटी का बोझ 27,000 रुपए तक पहुंच जाएगा। इससे सोने की तस्करी और ‘ग्रे मार्केट’ को बढ़ावा मिलेगा, जिससे देश में एक समानांतर अर्थव्यवस्था खड़ी हो सकती है।
20% बढ़ गई मांग
सोना नहीं खरीदने की अपील के बाद से देशभर में इस धातु की मांग 20% तक बढ़ गई है। ज्वेलर्स इसे पैनिक खरीद बता रहे हैं। वहीं, ज्वेलर्स एसोसिएशन का मानना है कि पीएम की घोषणा और इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से सोने की मांग 10-15% घट सकती है।
निवेशक घबराएं नहीं, सोना अभी भी सुरक्षित निवेश…
सोना-चांदी की ड्यूटी बढ़ने से लोकल कीमतें बढ़ेंगी। कुछ समय के लिए फिजिकल डिमांड कमजोर हो सकती है। लेकिन, निवेशकों को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ग्लोबल अनिश्चितता और घरेलू करेंसी पर दबाव के दौर में सोना अब भी सेफ हेवन एसेट बना रह सकता है। इसलिए थोड़ा धैर्य रखें। जल्द स्थिति सुधरेगी। बढ़ी हुई ड्यूटी का असली असर अगले कुछ दिनों में दिखेगा, जब नई ड्यूटी खरीद के बिलों में साफ नजर आने लगेगी।
ये भी पढ़े –
Ujjain News: अचानक उपार्जन केंद्र पहुंचे सीएम, ट्रैक्टर पर चढ़कर खुद देखा गेहूं
UP News: पारिवारिक कलह से तंग नवयुवक ने लगाई फांसी, हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
वैष्णो देवी से लौट रहा था पूरा परिवार, सड़क हादसे में पूरे परिवार की हुई मौत
Crusher Mine में नहाते समय 3 युवक डूबे, 1 का शव मिला, CM ने की 4-4 लाख रुपए देने की घोषणा














