Crusher Mine: एक क्रशर खदान में नहाते समय तीन युवक डूब गए। एक की बॉडी निकाली ली गई। वहीं नौ घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी दो लोगों का पता नहीं चल सका है। मामले की जानकारी मिलते ही सीएम ने सोशल मीडिया एक्स पर शेयर कर परिजनों को 4-4 लाख रुपए देने की घोषणा की है।
मामला शुक्रवार शाम व्हेरिया थाना क्षेत्र का है। ग्राम गुड़ा के पास बनी क्रशर की खदान में 7 दोस्त नहाने पहुंचे थे। नहाते समय जब तनीश कोरी नाम का युवक डूबने लगा तो उसका दोस्त अभिषेक बचाने पहुंचा। उसके पीछे तेजराम भी गया और फिर तीनों डूब गए। इसके बाद बाकी बचे दोस्तों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।
मौके पर एसडीआरएफ टीम बुलाई और सर्चिग की गई। विधायक समेत युवकों के परिजन भी मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान अभिषेक उर्फ अध्धा (20) निवासी कैंट क्षेत्र के रूप में हुई है। उसके दो साथी तनिश कोरी (19) और तेजराम पटेल (20) का अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। टीम उनकी सर्चिग कर रही है। शिवा वाल्मिकी ने बताया कि हम सभी दोस्त यहां नहाने के लिए आए थे।
सभी ने नहाया। तनीश अंदर था, थोड़ी ही देर बाद वह गहराई में डूबने लगा। उसको बचाने के लिए अभिषेक पहुंचे। उनके पीछे तेजराम भी गया तो उसको पकड़ लिया। आयुष भी उसको बचाने गया तो हमने उसे पकड़ लिया। पैंट की मदद से बाहर निकाला। बाकी हम सब लोगों को बुलाने गए तो वो तीनों पानी में ही चले गए।
ये भी पढ़े-
Badrinath Dham: खुल गए बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा पूर्ण रूप से हुई शुरू














