ब्रेकिंग न्यूज़

इस राज्य की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3000 रूपए, चुनाव से पहले हुआ घोषणा 

Published on:

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (1)

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शुक्रवार को संकल्प पत्र जारी किया। पार्टी ने सत्ता में आने पर हर महिला को 3 हजार रु. महीना देने का वादा किया। साथ ही, पुलिस सहित सभी सरकारी नौकरियों में 33% आरक्षण की बात कही है। राज्य के करीब 7 करोड़ मतदाताओं में से 3.44 करोड़ महिलाएं हैं। बेरोजगार युवाओं को 3 हजार रु. मासिक भत्ता और 45 दिन के अंदर सातवां वेतन आयोग बनाने का भी वादा है।

संकल्प पत्र जारी करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे ‘सोनार बांग्ला’ का रोडमैप बताया। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के 6 माह में यूसीसी लागू कर देंगे। तृणमूल कांग्रेस का 15 साल का शासन राज्य के लिए बुरा सपना रहा है।

सुरक्षा और सीमा पर सख्ती

भाजपा ने राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए घुसपैठ पर सख्त रुख अपनाने की बात कही है।

  • ‘डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट’ नीति लागू होगी
  • सीमा सुरक्षा को मजबूत किया जाएगा
  • मवेशी तस्करी पर सख्ती से रोक लगेगी

भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था पर फोकस

पार्टी ने वादा किया है कि टीएमसी शासन के 15 वर्षों में हुए कथित भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर श्वेत पत्र जारी किया जाएगा।

  • सिंडिकेट राज खत्म किया जाएगा
  • ‘कट मनी’ प्रथा पर रोक लगेगी

महिलाओं और सामाजिक योजनाओं पर विशेष जोर

भाजपा ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाओं की घोषणा की है:

  • 75 लाख महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाया जाएगा
  • स्नातक में प्रवेश के समय छात्राओं को ₹50,000 की आर्थिक सहायता
  • सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा

समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए कानून। मवेशी तस्करी पर भी सख्ती से रोक। धार्मिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए कानून लागू करेंगे। वंदे मातरम संग्रहालय भी बनेगा। लव जिहाद और लैंड जिहाद के खिलाफ सख्त कानून बनेगा। सभी हिंदू शरणार्थियों को नागरिकता देकर पुनर्वास करेंगे।

Kumbh Viral Girl Monalisa Case : NCST की जाँच में बड़ा खुलासा, कुंभ वायरल गर्ल निकली नाबालिग, फरमान पर केस दर्ज 

Breaking News: पति-पत्नी के बीच मारपीट में पति की मौत, आरोपी पत्नी गिरफ्तार

MP Teachers Salary Increase : MP के शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी बढ़े ₹25000 तक सैलरी,चौथा समयमान वेतनमान देने का आदेश हुआ जारी

Dhurandhar बनी दुनिया की 237 करोड़ कमाने वाली पहली भारतीय फिल्म, दो की कमाई 225 करोड़ रु. पार